मेघालय
मेघों का आलय यानी बादलों का घर, मेघालय एक पहाड़ी राज्य है। खासी, जयंतिया और गारो आदिवासी समुदाय इस प्रदेश में निवास करते हैं। प्रदेश की मिट्टी और जलवायु अनुकूल होने के कारण प्रदेश में बागवानी के साथ शीतोष्ण, उपोष्ण और उष्ण कटिबंधीय फलों और सब्जियों के उत्पादन की अच्छी संभावनाएं हैं। प्रमुख पर्यटन स्थल शिलांग चोटी से पूरे शहर का नजारा दिखाई देता है। प्रदेश का गोल्फ कोर्स देश के बेहतरीन गोल्फ कोर्सों में से एक है।